November 3, 2026 11:45 pm

वाराणसी समाचार :प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र नगर निगम की लापरवाही चरम पर, शीतल नगर कोली बना अंधेरे और गंदगी का अड्डा

संपादक नीलेश वर्मा PNP NEWS

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत परमानंदपुर शीतल नगर कोली, ग्राम सभा गणेशपुर वार्ड संख्या 14 में जमीनी स्तर पर विकास कार्य न होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते दो वर्षों से यहां तीन बिजली के खंभे तो लगे हैं, लेकिन आज तक उन पर एक भी बल्ब नहीं लगाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार सभासद द्वारा यह कहकर कार्य टाल दिया जाता है कि “जब वोट नहीं मिला तो काम क्यों करें।” अंधेरा होने के कारण राहगीर आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, लोग फिसलकर गिरते रहते हैं।

सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। झाड़ू कर्मी महीने में एक बार या किसी के फोन करने पर ही आते हैं। फोटो खींचकर सफाई दिखा दी जाती है और फिर कर्मचारी गायब हो जाते हैं। नालियों की नियमित सफाई न होने से क्षेत्र में गंदगी और जलभराव बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि इलाके में मच्छरों का अत्यधिक प्रकोप है, लेकिन आज तक नगर निगम द्वारा फॉगिंग या छिड़काव नहीं कराया गया। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

श्री शक्ति शिवसेना के स्थानीय पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था, नियमित सफाई, जल निकासी और मच्छर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। लोगों का कहना है कि कोरोना काल के बाद से आज तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें