November 2, 2026 8:55 pm

सनी द्विवेदी के अंतिम संस्कार में गांव में पसरा मातम, DGP कैलाश मकवाना करेंगे मामले की जांच*

रीवा पहुंचे प्रदेश पुलिस के मुखिया, ली पुलिस पर हमले की जानकारी, घायलों से मिले फिर मऊगंज रवाना…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मऊगंज की कानून व्यवस्था और राजनीति रसूख के सवालों में घिरे डीजीपी, नहीं दे पाए उत्तर….

मऊगंज में युवक राहिल उर्फ सनी द्विवेदी की पीटकर हत्या के बाद आज उसका शव उसके परिजनों को सौंपा गया. अंतिम संस्कार के दौरान गांव में बहुत भारी पुलिस बल तैनात दिखा
मऊगंज जिले के रहने वाले राहिल उर्फ सनी द्विवेदी की मौत के बाद पूरे गांव में मातम और तनाव का माहौल बना हुआ है. अंतिम संस्कार के दौरान आईजी साकेत पांडे, कमिश्नर बीएस जामोद, डीएम और एसपी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बावजूद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के परिजनों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने दोषियों को कड़ी सजा देने का आश्वासन दिया है. साथ ही, एमपी डीजीपी कैलाश मकवाना पूरे मामले की जांच करने वाले हैं.

*आईजी ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन*

आईजी साकेत पांडे ने गुस्साए ग्रामीणों से कहा कि इस मामले में सत्य और निष्पक्ष जांच होगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी, जिसे वे जीवनभर भूल नहीं पाएंगे. सूत्रों की मानें, तो पुलिस प्रशासन पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है और जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है. फिलहाल, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना एक दिन के प्रवास पर
रीवा पहुंचे.  रीवा पहुंचने के बाद संजय गांधी अस्पताल में एक दिन पहले विवाद में घायल पुलिसकर्मी और तहसीलदार को देखने पहुंचे. उसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण करने मऊगंज की ओर रवाना हो गए हैं. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘अभी मैं घायलों को देखने आया हूं. मैंने यहां सब से बात की है. अब मैं जा रहा हूं घटनास्थल पर. वहां स्थानीय लोगों से बात करूंगा, अधिकारियों से बात करूंगा, उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा.’

*गांव में डर और आक्रोश का माहौल*

राहिल उर्फ सनी द्विवेदी की मौत के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं. दूसरी ओर, आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है और न्याय की मांग की है. फिलहाल, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी हुई है और दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है. प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई, लेकिन गांव का माहौल अभी भी संवेदनशील बना हुआ है.

*क्या है मऊगंज का मामला…?*

मऊगंज में सड़क दुर्घटना में गांव के एक युवक की मौत हो गई थी. इसके बाद ग्रामीणों ने राहिल उर्फ सनी नामक युवक को शक होने पर बंधक बनाया और उसके साथ इतनी मारपीट की, कि उसकी मृत्यु हो गई. मामले में परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस बल मामले को शांत कराने गई तो ग्रामीणों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया. पूरी घटना में पुलिस एएसआई की भी मौत हो गई. इसके बाद से इस मामले ने अधिक तूल पकड़ लिया है.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें