November 2, 2026 9:45 pm

बलिया समाचार:हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो चाकू बरामद।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। थाना चितबड़ागांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस को यह सफलता मिली। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को थाना चितबड़ागांव में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और चाकू से जानलेवा हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना चितबड़ागांव में मुकदमा संख्या 217/2025 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था। इसी क्रम में 13 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मानपुर गांव निवासी शहवान उर्फ बटवा पुत्र हामिद तथा हामिद पुत्र महाजन को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किए गए। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें