2 करोड़ 52 लाख 95 हजार 87 रुपया तय हुआ समझौता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधान जिला जज ब्रजेश कुमार ने किया न्याय पीठ का निरीक्षण
मनोज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद न्याय मंडल में वर्ष के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह के आधार पर कुल 808 मामलों का निपटारा किया गया l उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सब जज रंजीत कुमार ने दी हैl उन्होंने बताया कि निपटारे के दौरान कुल 2 करोड़ 52 लाख 95 हजार 87 रुपया समझौता राशि तय की गई हैl बताते चले की राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित 1700 मामलों को निपटारे के लिए चिन्हित किया गया था जिसमें से कुल 539 मामलों का निपटारा हुआ जिसमें दो करोड़ 52 लाख 13930 रूपये समझौता राशि तय की गई जबकि बीएसएनल से संबंधित 175 मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया था l जिसमें 12 मामलों का निपटारा किया गया और समझौता राशि 66157 रुपए तय की गई l इधर सुलहनीय आपराधिक मामलों के 1994 मामलों को निपटारे के लिए चिन्हित किया गया था लेकिन 257 मामलों का निपटारा हो सका l जिसमें ₹15000 समझौता राशि तय की गईl जबकि दांपत्य विवाद से संबंधित 16 मामलों को निपटारे के लिए रखा गया थाl जिसमें एक भी मामले का निपटारा नहीं हो सका l प्रधान जिला जज ब्रजेश कुमार ने व्यवहार न्यायालय जहानाबाद एवं व्यवहार न्यायालय अरवल में न्यायपीठ का निरीक्षण किया एवं पक्षकारों को अधिक से अधिक सहूलियत प्रदान करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को भी दिया l बताते चले की जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में अरुण कुमार शर्मा डी एंड ए एस जे प्रथम कौशलेंद्र कुमार शुक्ला मुख्य न्यायाधीश अधिकारी अदिति कुमारी अवर न्यायाधीश अनीश कुमार एसडीजेएम आरव जैन कुमारी डिंपी कुमारी प्रेरणा सिंह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं पैनल अधिवक्ताओं ने लंबित मामलों के निपटारे में सहयोग कियाl इधर अरवल व्यवहार न्यायालय में पीठासीन पदाधिकारी राजेश कुमार वर्मा डी एंड ए एस जे 2 मनीष कुमार पांडे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार एसडीजेएम एवं दीपक कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के अलावा पैनल अधिवक्ताओं ने लंबित मामलों के निपटारा में सहयोग किया l इस अवसर पर जहानाबाद एवं अरवल न्यायालय के न्यायालय कर्मी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी तथा काफी काफी संख्या में पक्षकार उपस्थित थे l











