संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया।
सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के थानों का निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारियों के साथ समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। समाधान दिवस के दौरान जनपद भर के थानों पर कुल 80 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस के आयोजन से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे पुलिस-जन संवाद को मजबूती मिली।











