November 2, 2026 8:52 pm

बलिया समाचार:बैरिया थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने थाना बैरिया का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना पुलिस गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई। क्षेत्राधिकारी ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, थाना मेस एवं परिसर का गहन निरीक्षण किया। मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए प्रभारी को महिलाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस कक्ष के निरीक्षण के दौरान विभिन्न पोर्टलों एवं आईजीआरएस पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर विवेचकों से देरी के कारणों की जानकारी लेते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर निष्पक्ष एवं विधिक निस्तारण पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान बीट बुक की जांच की गई, जिसमें पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। थाने में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों की जांच करते हुए पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया तथा शस्त्र खोलने-बांधने का प्रशिक्षण भी दिया गया। अंत में क्षेत्राधिकारी द्वारा सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सहित थाना बैरिया के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें