तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। बैरिया कस्बा निवासी समाजसेवी एवं प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय महासचिव कुँवर सुमेर सिंह द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने आवास पर जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाए गए। इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दर्जनों सम्मानित व्यक्तियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। कुँवर सुमेर सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सेवा करना ही सच्ची सेवा है और ऐसे कार्यों से आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता को बल मिलता है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने समाजसेवी कुँवर सुमेर सिंह के इस कार्य को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











