November 2, 2026 9:45 pm

12 हजार करोड़ से अधिक की परियोजना; राव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

गुरुग्राम, 11 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने गुरुग्राम के शहरी यातायात के बढ़ते दबाव को दूर करने के लिए ग्रेटर एसपीआर रोड के निर्माण को आवश्यक बताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रेटर एसपीआर का निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए। ग्रेटर एसपीआर के निर्माण के बाद नए गुरुग्राम के सेक्टरों का जुड़ाव सीधा दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे से हो जाएगा। केन्द्रीय मंत्री जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

राव ने कहा कि ग्रेटर एसपीआर रोड का एक छोर मानेसर के नजदीक जुड़ रहा है। उन्होंने बैठक में मौजूद एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगश तिलक को निर्देश दिए कि वे ग्रेटर एसपीआर के दिल्ली – जयपुर नेशनल हाईवे वाले जुड़ाव को मद्देनजर रखते हुए ही मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर की रचना करें ताकि भविष्य में जुड़ाव वाले बिंदु पर जाम की स्थिति न बनी रहे। उन्होंने जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे एनएचएआई के साथ संयुक्त बैठक कर इसकी रूपरेखा तय करें।

ग्रेटर एसपीआर निर्माण के संबंध में उन्होंने जिला उपायुक्त अजय कुमार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण प्रशासक वैशाली सिंह व जीएमडीए के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर एसपीआर रोड बनने के बाद गुरुग्राम के नए सेक्टरों का यातायात का सीधा जुड़ाव दिल्ली-जयपुर नेशनल व केएमपी से हो जायेगा। केन्द्रीय मंत्री ने मौजूदा एनएच 248 से वाटिका चौक व वाटिका चौक से घाटा तक बनने वाले एलिवेटेड एसपीआर रोड के बारे में भी अधिकारियों से समीक्षा की।अधिकारियों ने कहा कि एलिवेटेड रोड को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया का काम शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने वाटिका चौक पर बनने वाले लिफ़ ओवर के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को कहा कि भूमि अधिकरण के लिए प्रक्रिया तेज की जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें