लखीमपुर खीरी निघासन नगर पंचायत निघासन के पीतमपुरवा वार्ड नंबर 7 अशोकनगर में सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। रास्तों पर कीचड़ और गंदे पानी का भराव होने से ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि पैदल चलना तक चुनौती बन चुका है। स्कूल जाने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार मरीजों को घर से बाहर निकलना भी परेशानी का सबब बन गया है ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के बाद से यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही नालियों की सफाई की गई। गंदे पानी के जमाव से बीमारी फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारी मौन बने हुए हैं। समस्या की ओर ध्यान न देना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द रास्तों की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे ग्रामीणों की सीधी मांग—सड़क बने, नालियां साफ हों और मूलभूत सुविधाएँ तुरंत बहाल की जाएं, क्योंकि यह मामला जनहित से जुड़ा है और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











