November 2, 2026 7:57 pm

जालौन समाचार:कृषक मेले में उन्नत किस्म के बीजों का निःशुल्क वितरण**

रितिक कुमार, जिला ब्यूरो चीफ**

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

**दिनांक: 08 दिसम्बर 2025**

जनपद में दिनांक 08.12.2025 को औद्यानिक विभाग द्वारा कृषक मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में उपस्थित पंजीकृत कृषकों — **श्री रामलखन, श्री रामप्रताप, श्री शिवपाल सिंह, श्री विजय सिंह** को **प्याज बीज**, तथा **श्री दुर्गाप्रसाद, श्री हरीसिंह, श्री अनिल कुमार, श्री भगवान सिंह, श्रीमती कुन्ती देवी, श्री कैलाश, श्री टीकाराम** सहित अन्य कृषकों को **लहसुन एवं विभिन्न शाकभाजी/मसाला फसलों के उन्नत किस्म के बीज** निःशुल्क वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ **जिला पंचायत अध्यक्ष मा० श्री घनश्याम अनुरागी** जी द्वारा किया गया। उन्होंने संबोधन में कहा कि कृषक औद्यानिक विकास की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

 

गोष्ठी में शामिल कृषकों को **जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान** द्वारा विभाग की अन्य लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

 

मेले में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

 

—

 

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें