November 2, 2026 7:57 pm

जालौन समाचार:राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अवैध कट स्थाई रूप से बंद करने के निर्देश, एक सप्ताह में गड्ढा मुक्त करने का आदेश* 

रितिक कुमार पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बने अनाधिकृत कटों पर कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजमार्ग पर बने सभी अवैध कटों को तत्काल प्रभाव से स्थाई रूप से बंद कराया जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को रोका जा सके।

बैठक के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने अवगत कराया कि फिलहाल सभी अवैध कट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं तथा राजमार्ग पर गड्ढा मुक्त अभियान प्रगति पर है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 को पूर्णतः गड्ढा मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल सहित एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें