November 2, 2026 9:35 pm

हरियाणा समाचार:Facebook पर लेडीज़ कपड़ों के नकली होलसेलर का भंडाफोड़… बिहार से पकड़ा

रेवाड़ी, 8 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

साइबर थाना पुलिस ने सितम्बर माह में कपड़े भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला अररिया के गांव मदनपुर हाल आबाद लाईन बाजार जिला पूर्णिया निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शादाब के रूप में हुई है।जांचकर्ता के मुताबिक गत 15 अक्टूबर को मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के छतरी निवासी जयपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह सीएसडी कैंटीन रेवाड़ी के पास एक दुकान में कार्य करता है। उसने 16 सितंबर को फेसबुक चलाते समय एक विज्ञापन देखा था, जिसमें लेडीज कपड़ों के बारे में बताया गया था। उसने विज्ञापन पर लिखे नंबरों पर संपर्क किया, तो उसने बताया कि वह कश्मीर से बोल रहा है। वह लेडीज कपड़ों का होलसेल का कार्य करते हैं। इसके बाद उसने व्हाट्स एप पर कपड़ों के कुछ डिजाइन भेजे। उसने डिजाइन पसंद करते हुए उसे वापस मैसेज भेज दिया। इसके बाद उसके पास 79500/- रुपये का बिल भेजकर क्यूआर कोड से राशि अदा करने के लिए कहा गया। उसने दो दिन में चार ट्रांसजेक्शन के जरिए यह राशि अदा कर दी। बाद में वह नंबर बंद हो गया, तो उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस ने ठगी का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी बिहार के जिला अररिया के गांव मदनपुर हाल आबाद लाईन बाजार जिला पूर्णिया निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शादाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 49500/- रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें