November 2, 2026 10:25 pm

जालौन समाचार: एमआरएफ सेंटर पर कूड़े के अंबार पर जिलाधिकारी का कड़ा रुख, कूड़ा निस्तारण की कार्ययोजना न होने पर अधिशासी अधिकारी को फटकार, शीघ्र सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी* 

रितिक कुमार पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कौंच रोड स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर अत्यधिक मात्रा में जमा कूड़ा देखकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने पाया कि नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण की कोई ठोस कार्ययोजना तैयार नहीं की गई, जबकि सेंटर पर लगातार कूड़ा बढ़ता जा रहा है। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्थित योजना तैयार कर उसे लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहे, जिसके कारण स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कूड़ा निस्तारण में शीघ्रता व प्रभावशीलता नहीं दिखाई गई, तो अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था किसी भी हाल में बाधित नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे जनता के स्वास्थ्य एवं सुविधा से जुड़ा विषय है। एमआरएफ सेंटर की नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें