तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। ग्राम पंचायत मधुबनी में आज स्वास्थ्य जागरूकता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीकाकरण उत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान एवं प्रधान संघ बलिया के जिला महासचिव अरुण यादव ने किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अजय सिंह, एएनएम सच्ची पाण्डेय, आशा संगिनी सविता मिश्रा सहित कई स्वास्थ्यकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण से जुड़ी ज़रूरी जानकारियाँ दीं और समय पर टीकाकरण के लाभों पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक उत्सव में भाग लिया और टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। पंचायत में आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर तक सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।











