November 3, 2026 11:44 pm

हरियाणा समाचार: बड़ी लापरवाही—हाईटेंशन लाइन और अंधेरा बना खतरा! बिजली विभाग ने थमाया ₹1.37 लाख का नोटिस 

रेवाड़ी, 4 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गांव खरखड़ा में बनी व्यायामशाला आज कई गंभीर लापरवाहियों की वजह से ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है। समाजसेवी प्रकाश यादव ने लगातार हो रही अनदेखी के चलते इस मामले में हरियाणा मानव अधिकार आयोग में याचिका दायर की है। आयोग ने इस गंभीर मामले में संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग और अन्य संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी है।

समाजसेवी प्रकाश यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में गांव खरखड़ा में व्यायामशाला का निर्माण करवाया गया था, जिसका शुभारंभ 2024 में किया गया, लेकिन आज कई गंभीर लापरवाहियों की वजह से यह ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है। उन्होंने बताया कि व्यायामशाला के बीचों-बीच 11 KV की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। घूमने के लिए बने फुटपाथ के बीच बिजली का बड़ा पोल लगा हुआ है। जब इस लाइन व पोल को हटाने के लिए बिजली विभाग से अनुरोध किया गया तो जनहित में कार्रवाई करने की बजाय मुझे ही ₹1,37,483 जमा करने का नोटिस भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि व्यायामशाला में स्ट्रीट लाइटें तो लगाई गई, लेकिन उनमें बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया और न ही कोई सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई, जिससे व्यायामशाला में अंधेरे का आलम हैं और पूरा परिसर ही अंधेरे में डूबा रहता है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से लापरवाही और फंड के गलत उपयोग का मामला है।

यही वजह है कि लगातार हो रही अनदेखी के चलते उन्हें मजबूरी में हरियाणा मानव अधिकार आयोग में याचिका दायर करनी पड़ी। आयोग ने इस गंभीर मामले में संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग और अन्य संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी है। उम्मीद है कि अब जनहित के इस मामले को जरूर प्राथमिकता मिलेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें