November 2, 2026 7:55 pm

बलिया: 40 हजार लीटर लहन व 20 भट्टियाँ नष्ट, अवैध शराब तस्करी पर कसी लगाम।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया बलिया। अवैध शराब के निष्कर्षण और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रेवती पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने घाघरा नदी के पार, थाना सहतवार व रेवती क्षेत्र तथा बिहार बार्डर से सटे इलाकों में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अपमिश्रित कच्ची देशी शराब बनाने की सामग्री को नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी और थानाध्यक्ष रेवती राजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने करीब 40,000 लीटर लहन, नौसादर, फिटकरी सहित शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया। साथ ही 20 अवैध भट्टियों को भी तोड़कर ध्वस्त किया गया।
छापेमारी के दौरान कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं मिला, जिसके चलते पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अवैध शराब पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान को और तेज कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि आगामी दिनों में भी नदी किनारे और बॉर्डर क्षेत्र में लगातार चेकिंग व अभियान जारी रहेगा, ताकि अवैध शराब माफिया पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें