November 2, 2026 10:30 pm

जहानाबाद बिहार: तार्किक विचार, समस्याओं के निदान और नवाचार की क्षमता प्रदर्शनी से होती है विकसित–एडीएम डॉ प्रीति 

मनोज कुमार (जहानाबाद ) हुलास गंज स्थित जहानाबाद इन्जिनियरिंग कौलेज के सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें द्वितीय बर्ष के छात्रों ने भाग लिया। विभिन्न प्रोजेक्ट के कुल दस प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परचम लहराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।सभी प्रोजेक्टों को एडीएम, जिला कृषि पदाधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ साथ प्राध्यापकों ने काफी गौर से अवलोकन किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एडीएम डॉ प्रीति, जिला कृषि पदाधिकारी, प्राचार्य एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ प्रीति ने बताया कि इस मेले से युवाओं में तार्किक विचार, समस्याओं के निदान और नवाचार की क्षमता विकसित होती है। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से व्यावहारिक जीवन को सुगम बनाने के नए वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों पर आधारित है। उन्होंने छात्रों से आशा प्रकट की अगले बर्ष होने वाले इस तरह के आयोजन वृहद स्तर पर हो तथा और अधिक छात्र इसमें भाग लें। छात्रों को प्राचार्य डॉ द्वारिका दास नीमा ने संबोधित करते हुए इस प्रदर्शनी के संबंध में बताया कि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘विज्ञान मेला केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि मानवीय जिज्ञासा का उत्सव’ है। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी सीखने और सहयोग का माहौल बनाती है, भावी वैज्ञानिकों को प्रेरित करती है और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति के बारे में जन जागरूकता बढ़ाती है। उन्होनेकहा कि यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है हमारे छात्रों की परियोजनाओं का  कॉलेज प्राध्यापकों, अभिभावकों और छात्रों ने अवलोकन किया और उनकी सराहना की। हमारे छात्रों की सफलता के पीछे जिन लोगों का योगदान रहा, उन सभी के प्रति हमारा विशेष आभार।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें