November 2, 2026 10:33 pm

जनपद जालौन: प्रत्‍येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिक लक्ष्य—जिला निर्वाचन अधिकारी*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रितिक कुमार पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

प्रधानों संग बैठक कर SIR-2026 अभियान की दी विस्तृत जानकारी* 

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज ग्राम शेखपुर बुजुर्ग में ग्राम प्रधान, ग्रामवासियों तथा जनपद के सभी ग्राम प्रधानों के साथ वर्चस्व बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एस.आई.आर.–2026) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर वितरित किए गए गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) को मतदाता शीघ्रता से भरकर बीएलओ को वापस करें। यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और कोई भी अपात्र, मृत, डुप्लीकेट अथवा स्थानांतरित मतदाता सूची में न रहे। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतदाता सूची में नाम, आयु, संबंध और फोटो से संबंधित त्रुटियों का शत-प्रतिशत निराकरण कराया जाएगा, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया अधिक सटीक व पारदर्शी हो।

बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने आश्वस्त किया कि वे बीएलओ के साथ पूर्ण सहयोग करेंगे तथा अपने-अपने ग्राम के प्रत्येक पात्र नागरिक को गणना प्रपत्र भरने हेतु प्रेरित करेंगे, जिससे मतदाता सूची पूर्णत: शुद्ध एवं अद्यतन बन सके।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सहित जनपद के समस्त ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें