November 2, 2026 6:56 pm

जहानाबाद न्यू बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दिव्यांग शिक्षक की मौत

अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक ने मौके पर तोड़ा दम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मनोज कुमार
जहानाबाद: शहर के न्यू बाईपास पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुबोध कुमार के रूप में हुई है, जो मिडिल स्कूल, इमलिया मोड़ (कुर्था) में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे रोज की तरह आज भी अपने घर जहानाबाद के काली नगर से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि शिक्षक सुबोध कुमार पहले से दिव्यांग थे और दिव्यांग स्कूटी के माध्यम से ही रोजाना स्कूल आते–जाते थे। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में मातम छा गया। वहीं उनके पैतृक गांव स्वाजपुर, गोनावा (कुर्था) में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और मामले की छानबीन जारी है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक समर्पित शिक्षक की जिंदगी छीन ली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से न्यू बाईपास पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती, नियमित पेट्रोलिंग और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें