November 2, 2026 10:46 pm

रेवाड़ी दुकान पर गए युवक के साथ हथियार के बल पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटो में दबोचा, 01 अवैध देशी पिस्टल व 07 जिंदा रोंद किए बरामद।

रेवाड़ी 1 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में थाना रामपुरा पुलिस ने गुमीना रोड स्थित एक दुकान पर गए युवक के साथ हथियार के बल पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव पीथडावास निवासी लवकेश उर्फ टोनी, गांव पुन्सिका निवासी सोनू उर्फ महाराज व मनोज के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि गांव पीथडावास निवासी रवि कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था की वह रविवार की रात को करीब साढ़े 10 बजे गुमीना रोड़ पर पुन्सिका निवासी सोनू उर्फ महाराज की दुकान पर अंडे लेने के लिए गया था। दुकान पर उसके गांव का लवकेश उर्फ टोनी और गांव पुन्सिका निवासी मनोज कुमार पहले से ही बैठे हुए थे। उसने आरोप लगाया कि दुकान के अंदर जाते ही उसके गांव के लवकेश ने कहा कि तू ज्यादा बदमाशी करता है। तेरी अकड़ निकालनी पड़ेगी। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। लवकेश ने पिस्टल निकालकर उसके माथे पर तान दी। इसके बाद उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मौका पाकर वह उनके चंगुल से निकल भागा। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त तीन आरोपी लवकेश उर्फ टोनी, सोनू उर्फ महाराज व मनोज को वारदात के कुछ ही घंटो के अन्दर ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल व 07 जिंदा रोंद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अन्य मामले

जांचकर्ता ने बताया कि आरोपी लवकेश उर्फ टोनी के खिलाफ थाना रामपुरा पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी मनोज के खिलाफ भी पहले जिला गुरुग्राम के थाना राजेंद्रा पार्क व जीआरपी में चोरी व स्नेचिंग के दो मामले दर्ज हैं। मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने कड़े शब्दों में कहां है कि जिले में अवैध हथियार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे, रेवाड़ी पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी। आमजन अवैध हथियार रखने वालों की सूचना निःसंकोच होकर संपर्क नंबर 9350981004 एवं डायल 112 पर दे, ताकि उन पर नकेल कसी जा सके। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें