November 2, 2026 9:46 pm

ग्राम प्रधान पर फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर दूसरे पंचायत के मतदातासूची में नाम जोरवा कर चुनाव लड़ने पर , जांच की मांग तेज।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। ग्राम पंचायत शिवपुर उर्फ कर्णछपरा की वर्तमान प्रधान सोनिका देवी, पत्नी हरि प्रकाश सिंह, पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2021 में चुनाव लड़ने और निर्वाचन अभिलेखों में हेराफेरी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जितेंद कुमार सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, सोनिका देवी और उनका पूरा परिवार वर्ष 2003 से 2022 तक लगातार ग्राम पंचायत कोरहरा ऊपरवार की मतदाता सूची में दर्ज रहा है।

इस संबंध में वर्ष 2019 एवं 2022 की निर्वाचन अभिलेखों की प्रमाणित प्रति सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बलिया तथा तहसीलदार बैरिया द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रार्थी को उपलब्ध कराई गई है। दस्तावेजों के अनुसार सोनिका देवी का मकान भी ग्राम पंचायत कोरहरा ऊपरवार आराजी संख्या 4 में स्थित है और वर्ष 2024–2025 की मतदाता सूची में भी उनका परिवार इसी पंचायत में दर्ज है। आरोप है कि इसके बावजूद सोनिका देवी ने वर्ष 2021 में छलपूर्वक फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर ग्राम पंचायत शिवपुर उर्फ कर्णछपरा से चुनाव लड़ा और निर्वाचित हो गईं। जितेंद्र कुमार सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा निर्वाचन नामावली 2022 में उन्होंने BLO विभा सिंह की मिलीभगत से अपने नाम को मकान संख्या 168 तथा भाग संख्या 217 में गलत तरीके से अंकित कराया। इसके अतिरिक्त आरोप यह भी है कि वर्तमान SIR अभियान के दौरान सोनिका देवी अपने पूरे परिवार का नाम शिवपुर उर्फ कर्णछपरा पंचायत में दुबारा दर्ज कराने के लिए BLO के साथ मिलकर प्रयासरत हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन है। जितेंद्र कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदेव सिंह निवासी शिवपुर उर्फ कर्ण छपरा का कहना है कि इस प्रकार की हेराफेरी SIR जैसे महत्वपूर्ण और पारदर्शिता आधारित अभियान के उद्देश्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें