November 2, 2026 11:26 pm

तीन वर्षों से बंद पड़े नल जल योजना के जलमीनार से टंकी हो गया गायब—-नल जल योजना की निकल गई हवा

मनोज कुमार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहानाबाद

दावथू पंचायत के वार्ड संख्या तीन में बने नल जल योजना से तीन वर्षों में गिने चुने दिन ही आपूर्ति हुई और पिछले तीन माह से जलमीनार पर लगा टंकी भी गायब हो गया। हैरत की बात तो यह है कि इसकी जानकारी न तो विभाग को है और न ही पंचायत के मुखिया को।दावथू पंचायत के वार्ड संख्या तीन में नल जल योजना के तहत जलमीनार हुलास गंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में स्थापित किया गया था।इससे वार्ड संख्या तीन के तहत परांकुश नगर एवं कन्हैया गंज जो उतीमपुर का टोला है के लगभग सौ घरों के लोगों के लाभ मिलना था।लेकिन लाभूकोंको रती भर भी लाभ नहीं मिल पाया।।जबकि आपूर्ति हेतु पाइप बिछाने के क्रम में गलियों की ढलाई तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया। अब लोगों को आने-जाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ।मोहल्ले के निवासी धर्मेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार आदि ने बताया कि हुलासगंज बाजार स्थित इस  मोहल्ले में वाटर लेवल काफी नीचे है ।सभी घरों के चापाकल मार्च महीने से ही जवाब दे देता है ।इस स्थिति में लोगों को यह उम्मीद जगी थी की नल जल के माध्यम से सभी घरों में पानी पहुंच जाएगा ।लोगों ने ढलाई वाले गलियों को तोड़कर पाइप लगाने में सहयोग भी किया था ।लेकिन घरों तक पानी पहुंचना तो दूर जमीन के अंदर बिछाए गए पाइपों को भी चुहों ने कबाड़ में तब्दील कर दिया है। लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी की लेकिन आज तक ना तो प्रतिनिधि और ना ही कोई अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लिया।

हद तो तब हो गई कि इस योजना के तहत जो टंकी लगाया गया था अब वह टंकी भी गायब हो गया और इसकी जानकारी किसी को नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से बड़ी राशि ख़र्च किया गया ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन सब बेकार हो गया। स्थानीय राजेश कुमार, बलदेव शर्मा मुकेश कुमार आदि ने बताया कि सात निश्चय के तहत नल जल योजना और फिर लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता को लेकर जो सरकार की सोच थी उसकी हवा निकल गई है।अब न तो पेय जल के लिए पानी उपलब्ध है न ही गिला कचरा,सूखा कचरा की कंही चर्चा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें