मनोज कुमार(जहानाबाद)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चंद्रशेखर प्रकाश की देखरेख में शनिवार को सी ए ओ,, ए एन एम एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान AEFI (टीकाकरण के बाद होने वाले विपरीत प्रभाव) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ताकि किसी भी स्थिति में तत्परता से कार्रवाई की जा सके। साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित खसरा विलोपन 2026 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए खसरा-रूबेला-1 एवं खसरा-रूबेला-2 से वंचित बच्चों की पहचान एवं टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में चल रहे पुरुष नसबंदी पखवाड़ा (21 नवंबर से 12 दिसंबर 2025) के सफल संचालन तथा महिला बंध्याकरण को प्रोत्साहित करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जनसंख्या नियंत्रण के महत्व और स्वास्थ्य विभाग की आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक वीरेश कुमार तथा डब्लू एच ओ के मॉनिटर राकेश रंजन भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।











