तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। ग्रामीण अंचल में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मां मालती देवी मेमोरियल स्कूल, चकिया बलिया को पहली बार सीनियर सेकेंडरी स्तर पर सीबीएसई, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त हो गई है। बैरिया–चकिया मार्ग पर स्थित यह विद्यालय अब क्षेत्र का पहला ऐसा स्कूल बन गया है जिसे यह प्रतिष्ठित मान्यता मिली है। विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार सिंह, प्रबंधक शिवम सिंह तथा प्राचार्य डॉ. एम. के. यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि यह उपलब्धि शिक्षकों की कड़ी मेहनत, विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्था और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। प्राचार्य डॉ. यादव ने कहा कि निदेशक राकेश कुमार सिंह विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए रोज सुबह से शाम तक निरंतर प्रयासरत रहते हैं। विद्यालय में बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुसज्जित लैब एवं लेबोरेट्री, आधुनिक स्पोर्ट्स सुविधाएं, स्मार्ट क्लासेस सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हिन्दी साहित्य के महान कवि स्वर्गीय केदारनाथ सिंह की स्मृति में विद्यालय की लाइब्रेरी को समर्पित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रभाव दूर-दूर तक दिख रहा है। लगभग 30 किलोमीटर के दायरे में आने वाले रेवती, लालगंज, रुद्रपुर, जयप्रकाशनगर, दलन छपरा, रामगढ़, हल्दी, गंगापुर, दयाछपरा, नारायणगढ़, गायघाट, पांडेयपुर, मझौवा और रानीगंज बैरिया जैसे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां अध्ययन के लिए आते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इन सभी क्षेत्रों में नियमित बस सेवा संचालित की जा रही है। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि सीबीएसई मान्यता मिलने से अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह उपलब्धि पूरे बैरिया क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।











