November 2, 2026 11:27 pm

बैरिया में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, गांव में छाया मातम।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। थाना क्षेत्र के ठेकहां ढाला के पास गुरुवार को सुबह में एक भीषण सड़क हादसे में सिकंदर कुमार पुत्र प्रदुमन राम, निवासी मठधज्जूगिरी, शोभाछपरा की मौत हो गई। मृतक अपने ससुराल मांझी बिहार मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे जैसे ही सिकंदर कुमार अपनी मोटरसाइकिल UP 60 AN 3025 (Honda Shine) से ठेकहां ढाला के पास पहुंचे, तभी चांददियर की ओर से आ रही तेज रफ्तार नीले-काले रंग की बिना नंबर प्लेट की Honda SP 125 (चेसिस नम्बर ME4JC94EHSD088249) ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाले बाइक चालक की पहचान भानुप्रताप सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह, निवासी आलेख टोला, सिताबदियर के रूप में हुई है, जो कथित रूप से तेज व लापरवाही से बाइक चला रहा था। टक्कर में गंभीर रूप से घायल सिकंदर को तुरंत CHC सोनबरसा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता प्रदुमन राम की तहरीर पर थाना बैरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें