November 2, 2026 10:29 pm

बैरिया क्षेत्र में शराब तस्करी विवाद ने पकड़ा जोर, ग्रामीणों ने उठाए कड़े सवाल, “सिर्फ पुलिस पर कार्रवाई क्यों, असली शराब माफियाओं पर कब टूटेगी गाज?”

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। बैरिया क्षेत्र में शराब तस्करी से जुड़ी चैट और वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस पर उठते सवालों के बीच यह भी मांग की है कि सिर्फ निलंबन जैसे कदम से कार्रवाई पूरी नहीं होती, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क पर एक साथ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। वायरल मामले के बाद चौकी प्रभारी सहित कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ सतही कदम है। उनका आरोप है कि “यदि पुलिसकर्मी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं, तो शराब तस्करी करने वाले असली माफिया और उनके संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई कब होगी?” ग्रामीणों के अनुसार शराब तस्करी का नेटवर्क सिर्फ पुलिस की मिलीभगत से नहीं चलता, बल्कि इसके पीछे दलालों, सप्लायरों, पैसों के लेन-देन में शामिल लोगों और बड़े संरक्षणकर्ताओं की भूमिका भी अहम होती है। ऐसे में सिर्फ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करना मामले की जड़ तक पहुंचने के बजाय “छवि सुधार” जैसा कदम लग रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन पूरे नेटवर्क तस्करों, सप्लायरों, दलालों,वित्तीय लेन-देन में शामिल लोगों व

संरक्षण देने वालों सभी पर समान रूप से शिकंजा कसे, ताकि तस्करी की जड़ें खत्म की जा सकें। इस बीच बैरिया क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी ने कहा कि तस्करों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह पुलिसकर्मी हो या तस्करी नेटवर्क से जुड़ा कोई भी व्यक्ति, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

ग्रामीणों का मानना है कि जब तक असली तस्कर और उनका पूरा नेटवर्क पकड़ा नहीं जाता, तब तक कार्रवाई अधूरी मानी जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें