November 2, 2026 9:45 pm

बलिया में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव, सिर 10 घंटे बाद बरामद।

पत्रकार अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चांद दियर चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर मिली लाश, पुलिस पर लापरवाही के आरोप।

हत्या की गुत्थी सुलझाने को विशेष टीम गठित।

 

बैरिया बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब चांद दियर चौकी से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में नग्न अवस्था में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। सबसे भयावह तथ्य यह रहा कि शव का सिर गायब था, जिसे पुलिस ने लगभग 10 घंटे की तलाश के बाद देर शाम बरामद किया। प्रारंभिक अनुमान है कि महिला की हत्या दो से तीन दिन पहले कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल चौकी से बेहद कम दूरी पर होने के बावजूद इतनी देर तक मामले का पता न चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस की गंभीर लापरवाही पर सवाल खड़े किए।

 

*ग्रामीणों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप*

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शव के पास जाने से रोक दिया और “ऊपर से आदेश” का हवाला दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस का यह रवैया मामले की संदिग्धता को बढ़ाता है। वहीं, शव की पहचान न हो पाने से रहस्य और गहरा हो गया है।

 

*अफसर मौके पर, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य*

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बैरिया, एसओजी, स्मार्ट टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य इकट्ठा करने में लगाया। साथ ही आसपास के थानों से लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

*हत्या की जांच को विशेष टीम गठित*

पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने के लिए एक विशेष जांच टीम बना दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और नाराजगी दोनों का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि न सिर्फ हत्या की गुत्थी सुलझाई जाए, बल्कि पुलिस की कथित लापरवाही और दुर्व्यवहार की भी निष्पक्ष जांच हो।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें