तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने गुरुवार को दोकटी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया के नेतृत्व में दी गई गारद सलामी से हुई। सीओ बैरिया ने थाना कार्यालय, महिला सहायता डेस्क, त्योहार रजिस्टर, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, शस्त्रागार व मालखाना सहित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों व कक्षों का गहन परीक्षण किया। इसके साथ ही थाना मेस और परिसर की स्वच्छता व व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों से शस्त्र खोलने-बाँधने की ड्रिल कराई गई। सभी कर्मियों की बीट बुक की जांच करते हुए सीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल सहित दोकटी थाने के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।











