Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत नगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 700 लीटर अपमिश्रित देशी कच्ची शराब बरामद की है, साथ ही मौके पर लगभग 4000 लीटर लहन नष्ट किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार के निर्देशन में की गई।
*मुखबिर की सूचना पर छापा*
जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर की रात नगरा थाना पुलिस टीम उ0नि0 रामप्रसाद बिन्द के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चचया वार्ड संख्या 04 में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मनोज गुप्ता पुत्र मुन्नी लाल (उम्र लगभग 36 वर्ष) निवासी ग्राम चचया को गिरफ्तार कर लिया।
*बरामदगी*
छापे के दौरान पुलिस को मौके से
प्लास्टिक के 4 ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर) व 5 जरीकैन में कुल लगभग 700 लीटर अवैध शराब, 10 ड्रमों में भरा करीब 4000 लीटर लहन, शराब बनाने में प्रयुक्त 3 किग्रा यूरिया, 40 किग्रा नौसादर, 20 किग्रा फिटकरी, 10 किग्रा नमक, 9 तसले, 2 बटुए, 9 स्टील ड्रम, 1 फावड़ा, 3 गैस सिलेंडर मय चूल्हा, 4 पैकेट प्लास्टिक पन्नी, तथा एक हीरो सुपर मोटरसाइकिल (UP-54 AC-7219) बरामद की गई, जिसे सीज कर लिया गया।
*कानूनी कार्रवाई*
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 313/25 धारा 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम एवं धारा 111(1), 274, 275 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
पुलिस के अनुसार, मनोज गुप्ता का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है मु0अ0सं0 20/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना नगरा, मु0अ0सं0 34/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना नगरा
*पुलिस टीम*
कार्रवाई करने वाली टीम में उ0नि0 राम प्रसाद बिन्द, उ0नि0 दिनेश कुमार यादव, हे0कां0 शन्नी देव, कां0 कार्तिकेय मिश्रा एवं कां0 रमेश चौहान शामिल रहे।
नगरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।











