लखीमपुर खीरी, दिल्ली में कार धमाके की चौंकाने वाली घटना के पश्चात सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने रात के अंधेरे में भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए शहर की गलियों और मार्गों में पैदल भ्रमण किया।श्री शर्मा ने खीरी शहर के प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा जगाया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना और स्वयं सुनिश्चित किया कि पुलिस बल हर समय सतर्क रहे।साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे लगातार भ्रमणशील रहें और विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपदवासियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके अतिरिक्त, बॉर्डर क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रेलवेस्टेशन, बस स्टेशन, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी निगरानी और चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











