November 2, 2026 9:33 pm

लखनऊ हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, लोगों की जान से खिलवाड़

निघासन खीरी राकेहटी स्थित कब्रिस्तान के सामने चल रहे “लखनऊ हॉस्पिटल” पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हॉस्पिटल बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा है। लोगों की शिकायत है कि बिना डिग्री वाले तथाकथित डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा पैदा हो रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे फर्जी हॉस्पिटल दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते हैं। आरोप है कि अस्पताल में किसी भी योग्य डॉक्टर की तैनाती नहीं है और फिर भी इलाज व दवाइयों का गंभीर तौर पर गलत प्रयोग किया जा रहा है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे फर्जी अस्पतालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न हो सके फिलहाल मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की औपचारिक जांच की पुष्टि नहीं हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें