निघासन लखीमपुर खीरी राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि विराट 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य में 1 से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारी स्वरूप आज भूमि पूजन समारोह अत्यंत श्रद्धा व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ से हुआ, तत्पश्चात धर्म ध्वज की स्थापना की गई। अंत में मां भगवती भोजनालय के माध्यम से प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे कार्यक्रम विभाग प्रमुख श्री श्याम बिहारी दुबे जी का पावन सानिध्य सभी को प्राप्त हुआ। वे प्रज्ञा पुराण कथा के प्रकांड विद्वान व गुरुदेव के वरद पुत्र हैं।साथ में श्री श्याम जी यादव, श्री मनीष साहू, श्री जे.पी. पाल सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे भूमि पूजन के दौरान धर्म ध्वज स्थापना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। 51 फीट ऊँचे स्तंभ पर 6 फीट चौड़ा व 10 फीट लंबा विशाल भगवा ध्वज विधि-विधान से फहराया गया कार्यक्रम में गायत्री परिवार के विशिष्ट परिजन अयोध्या जोन प्रभारी देशबंधु तिवारी, बहराइच उपजोन प्रभारी राम सजीवन पाल, यज्ञ संयोजक विनोद कुमार सिंह कनक पाल सिंह राणा, छत्रपाल, दामोदर प्रसाद वर्मा, रामस्वरूप मौर्य राम कैलाश वर्मा, डॉ. आशीष गुप्ता, लक्ष्मी नारायण वर्मा देशराज राठौर छोटेलाल वर्मा, मुंशी जी, विनोद शर्मा त्रिमोहन लाल, सत्यनारायण वर्मा, मुरलीधर मौर्य रमेश चंद्र वर्मा, दीपक गुप्ता, सुभाष दास, विनय सिंह सविता नंदन वर्मा, दयाशंकर मौर्य, यज्ञ भूषण सिंह योगेश दीक्षित, ओमप्रकाश पाल, डॉ. पौरुष गुप्ता रविंद्र यादव रामखेलावन, जयप्रकाश, विवेक, विनीत, सुभाष आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे नारी शक्ति से उषा विश्वकर्मा, पुनीता सिंह, प्रज्ञा सिंधुजा सिंह,महेश्वरी देवी, राम जानकी, गुना देवी, गीता देवी,अंजू देवी सहित अनेक माताएं-बहनें उपस्थित रहीं इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में विधायक शशांक वर्मा,भाजपा प्रदेश संयोजक राजा राजराजेश्वर सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य,आर.एस. कुशवाहा, मोहम्मद कयूम, साधना पांडे,श्यामू पांडे, देवेंद्र पांडे, यदुवेंद्र अवस्थी मनोज वर्मा, अशोक तिवारी सहित कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस दिव्य आयोजन व ध्वज स्थापना की भूरि-भूरि प्रशंसा की गायत्री शक्तिपीठ निघासन ने आए हुए सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया यह ऐतिहासिक भूमि पूजन समारोह गायत्री परिवार के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज हो गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











