November 2, 2026 10:35 pm

चौटाला ने भाजपा पर साधा निशाना; संपत सिंह को चला हुआ कारतूस; हुड्डा को बीजेपी की बी टीम बताया

रेवाड़ी 6 नवंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर गहन चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय पंच ने की। इस दौरान चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया, उनके सुझाव सुने तथा संगठन को और मज़बूत करने हेतु विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर पार्टी को और ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

डॉ अजय चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने किसान कमेरे वर्ग की कमर तोड़ने का काम किया है। एमएसपी के नाम पर सिर्फ छलावा किया है। ना ही धान की फसल को टाइम से खरीदा और ना ही एमएसपी दिया। बाजरे की फसल के लिए भी किसान मंडियों के चक्कर लगाता रहा और आखिरकार प्राइवेट फर्म को ही बेचना पड़ा और जो फसल बेची है, उसका पैसा कब किसान के खातों में आएगा, आपको पता ही है। किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

चौटाला ने इनेलो वापसी पर संपत सिंह को चला हुआ कारतूस बताया और कहा कि उनकी एक्सपायरी डेट हो चुकी है। हुड्डा को बीजेपी की बी टीम बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 15 डम्मी कैंडिडेट बीजेपी के सामने खड़े किए और बीजेपी के कैंडिडेट को जीताने का काम किया। उन्होंने कहा कि जजपा अपना स्थापना दिवस का स्थान 10 तारीख को प्रदेश कार्यकारिणी मीटिंग में तय करेगी। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी गण पूरे जोश और उत्साह के साथ नजर आए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें