November 2, 2026 10:32 pm

आंतक,अत्याचार, अन्याय, एवं अपहरण को बिहार में फिर से वापस नहीं आने देना है -शिवराज सिंह चौहान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मनोज कुमार जहानाबाद

घोसी विधानसभा क्षेत्र के घोसी नगर पंचायत अंतर्गत गोड़सर गांव के खेल मैदान में गुरुवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में फिर से अपहरण, अत्याचार, आंतक एवं अन्याय को वापस नहीं लौटने देना है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लालू यादव के पिछले 15 साल के शासनकाल के दौरान क्या आपको बिजली मिलती थी?, सड़क की हालत अच्छी थी,? कानून व्यवस्था ठीक था? जैसे कई सवाल पूछने पर जनता दीर्घा में बैठे लोगों ने नहीं का जवाब दिया। इस पर उन्होंने आगे बोलते हुए कहा की बिहार विकास के पटरी पर दौड़ लगा रही है अब इसके रफ्तार को और तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के लोग वोट चोरी का गलत अफवाह फैला रहे हैं उन्हें पता है की जनता हमारे साथ नहीं है इससे पहले ही उन लोगों ने वोट चोरी की बात बताकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा हैं। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि उनके झांसे में नहीं आना है अन्यथा बिहार में फिर से अंधेरा कायम हो जाएगा और विकास की गति रुक जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार एवं बिहार के नीतीश कुमार की सरकार संयुक्त रूप से लोगों के विकास करने में लगी है खास करके महिलाओं के तरफ इशारा करते हुए कहा की सरकार आपको जल्द ही लखपति दीदी बनाएगा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार आपके विकास के लिए ₹10 हजार रुपए दिया है और आगे ₹2 लाख और देने का व्यवस्था करने में लगी है ताकि आपकी आर्थिक स्थिति को पंख लगा सके। इस मौके पर सभा को बिहार सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा यह समय है कि आप लोग अपने मताधिकार से अच्छे विधायक का चुनाव कर सकते हैं ताकि आपके सुख दुख में वह सहभागी रहे। उन्होंने कहा कि एडीए की सरकार लोगों के विकास करने में लगी है यही कारण है की कुछ लोग यह बात नहीं चाहते थे क्योंकि सड़क अच्छी रहने से पुलिस जल्द घटना स्तर पर पहुंच जाती है जिसके कारण अपराधियों पर पुलिस जल्द नकेल कसता है ।वहीं पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की एक समय था जब बिहार में एक आईएएस के पत्नी को 2 साल प्राथमिकी दर्ज कराने में लग गई। उन्होंने बिहार के बहुचर्चित आईएएस अधिकारी के पत्नी चंपा विश्वास कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि जब बड़े पद पर बैठे लोग सुरक्षित नहीं थे तो आम जनता का क्या भरोसा था। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 11 अक्टूबर को तीर छाप पर बटन दबाकर ऋतुराज कुमार को भारी मतों से विजई बनावे। इस अवसर पर सभा को गया के पूर्व सांसद रामजी मांझी, झारखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह टुन्नू, पूर्व पार्षद राजीव नयन, वीरेंद्र कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें