जहानाबाद मनोज कुमार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में विकास को बरकरार रखने के लिए एनडीए को भारी मतों से विजयी बनाएं ।जहानाबाद से एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को तीर छाप पर आगामी 11 नवंबर को बटन दबाकर विधानसभा भेजने का आप लोग काम करें ताकि जो नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल में जो विकास रफ्तार पकड़े हुए हैं उस रफ्तार में तेजी लाने के लिए आपका एक-एक मत कीमती है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास की ओर अग्रसर हो चुका है जो अगले कार्यकाल में बिहार पूरे भारत में नंबर वन पर रहेगा। उक्त बातें उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजा बाजार सत्संग नगर झुनाठी व नोआवां गांव स्थित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार जो वृद्धावस्था पेंशन पहले गरीब गुरबों को 400 रुपए मिलता था आज उन्होंने उसे बढ़ाकर 1100 रुपया कर दिया जीविका दीदी को उत्थान के लिए 10-10 हजार रुपए की सहयोग राशि दी है ताकि वह अपना व्यवसाय फैला कर आत्मनिर्भर बन सके ।एनडीए के ही शासनकाल में महिला सशक्तिकरण का कार्य हुआ है जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं को बिहार में आरक्षण मिला है जिसका लाभ आज हर क्षेत्र में देखा जा रहा है। आज बिहार में जो भी बदलाव हुआ है यह नीतीश कुमार की देन है आज चाहे सड़क हो स्वास्थ्य हो बिजली हो या फिर कोई भी क्षेत्र को उठाकर देख लीजिए सभी में बेहतर कार्य हुआ है आज लोगों को 125 यूनिट बिजली फ्री में मिल रहा है जिसका लाभ सभी तबके के लोगों को मिल रहा है इसलिए आप लोग एनडीए प्रत्याशी को एक-एक मत देकर विजयी बनाएं।











