November 2, 2026 9:45 pm

किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज नई अनाज मंडी में काली पट्टी बांधकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया; सरकार को चेताया

रेवाड़ी, 3 नवंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज नई अनाज मंडी में काली पट्टी बांधकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुँच सीटीएम के मार्फ़त राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इनेलो कार्यकर्ता अनाज मंडी में एकत्रित हुए और किसानों को ही रही परेशानियों का जायजा लिया तथा किसानों से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की। इस प्रदर्शन में जिला प्रभारी के रूप में विशेष तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र प्रजापति व प्रदेश के एससी सेल प्रभारी वेद सिंह मुंडे पहुँचे और प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इससे पहले जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने कार्यकारिणी के साथ आये हुए प्रभारियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया और अनाज मंडी में अव्यवस्थाओ का जायजा लिया।

जिला प्रभारी वेद मुंडे ने कहा कि प्रदेश के काफी जिलों में अत्यधिक बारिश व बाढ़ की वजह से जलभराव हुआ था, जिसे लेकर किसानों व इनेलो पार्टी ने मुख्यमंत्री को उनके खेतो से पानी निकलवाने की मांग की थी, ताकि वो खरीफ की फसल बो सके, लेकिन आज तक सरकार ने इस मामले पर बिल्कुल ध्यान नही दिया। इनेलो पार्टी की मांग है कि किसान को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा मिले व जलभराव की वजह से आगामी फसल का भी मुआवजा मिले, ताकि किसानों को भूखे मरने की नौबत न आये। जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में बाजरा अत्यधिक मात्रा में होता है, लेकिन उस बाजरे को 1800 -1900 रु के दामों में किसानों को बेचना पड़ रहा और लगभग भावन्तर की राशि भी किसानों को मिल नही रही, जिसे मिली है, उसे 250 रुपये प्रति क्विंटल नुकसान हो रहा है, जिसके बारे में सरकार को कई बार चेताया, लेकिन के कान पर जू नही रेंग रही और किसान लगातार बर्बादी के कगार पर जा रहा है। अगर सरकार अब भी नही जागी तो इनेलो पार्टी बड़ा कदम उठाने से भी परहेज नही करेगी।प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता सम्पत राम ढहनवाल, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल, महिला प्रधान कमला शर्मा, रेवाड़ी हलका प्रधान वरूण गांधी, बावल हल्का प्रधान सुमेर सिंह बनिपुर, कोसली हलका प्रधान कुलदीप यादव डहीना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन छिल्लर, मुकेश खातोदिया धारूहेड़ा, सतपाल यादव बिठवाना, बीडी यादव, एडवोकेट सतीश यादव मीरपुर, ललित नेहरा टिकला, प्रदीप शर्मा बावल, कैप्टन विजय सिंह, विजय हवलदार बनिपुर, भोलाराम मीरसिंह मोहम्मदपुर, बल्ली महलावत बावल, एडवोकेट नितेश यादव, अभिषेक आहूजा, बन्टी दुआ, लक्ष्मण संतोषी, आशु गेरा, विजय मक्कड़, भतेरी देवी, सुनीता देवी, राधा देवी, सावित्री देवी, मंजू देवी, राजेन्द्र सिंह आशियाकी, हितेश रंगा, कैलाश सैनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें