November 2, 2026 8:54 pm

वृद्धाश्रम कोन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित — सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बुजुर्गों से की मुलाकात, चलने में असमर्थ वृद्धों को दी छड़ी

लखीमपुर खीरी राष्ट्रीय वृद्ध जन देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बुजुर्ग देखभाल माह के अंतिम दिन पर शुक्रवार को वृद्धाश्रम कोन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह माह 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मनाया जा रहा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता शामिल हुए। उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली सीएमओ डॉ. गुप्ता ने इस अवसर पर चलने में असहाय बुजुर्गों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से छड़ी वितरित की। उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य विभाग आप सभी की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। आप लोगों ने अपने जीवनकाल में देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया है, अब जब आपको हमारी आवश्यकता है, हम आपके साथ हैं कार्यक्रम के दौरान डॉ. गुप्ता ने स्वयं वृद्धजनों के पास जाकर उनका हाल-चाल लिया और उन्हें स्वास्थ्य लाभ हेतु आवश्यक सलाह दी। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है तथा आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं उन्होंने आगे कहा कि इस माह के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार तथा नारी शक्ति अभियान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है सीएमओ ने उपस्थित वृद्ध माताओं से नियमित रूप से दवा लेने का अनुरोध किया और कहा कि सरकार बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उन्हें अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड का उल्लेख करते हुए बताया कि इस कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार सरकारी एवं निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में कराया जा सकता है डॉ. गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिन बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनके लिए तत्काल शिविर लगाकर कार्ड बनवाए जाएं, ताकि सभी वरिष्ठ नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा वृद्धजनों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र, दंत एवं मानसिक स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार दवाएं वितरित की गईं कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम के अधिकारी कर्मचारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें