November 2, 2026 9:46 pm

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, बंदियों से ली सुविधाओं की जानकारी

लखीमपुर खीरी, 31 अक्टूबर जिला कारागार में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम के साथ औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान डीएम ने बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना और खाने-पीने व मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जेल प्रशासन को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए डीएम ने विभिन्न बैरकों, पाकशाला, अस्पताल सहित अन्य हिस्सों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि प्रतिदिन इसी तरह स्वच्छता बनाए रखी जाए निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल कक्ष का भी अवलोकन किया और एक-एक कैमरे से पूरे जेल परिसर की गतिविधियों की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाए निरीक्षण के समय कारागार अधीक्षक पी.डी. सलोनिया, जेलर देवकांत वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह राठौर एवं प्रतिभा सिंह सेंगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें