November 2, 2026 8:46 pm

हरियाणा में कांग्रेस का हाल अब उत्तर प्रदेश, बिहार जैसा नेताओं में खलबली: सतीश खोला

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 24 अक्टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी में इन दिनों नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस का हाल अब उत्तर प्रदेश और बिहार जैसा होता जा रहा है, जहां कभी सत्ता में रही पार्टी अब संगठनात्मक विघटन और आंतरिक कलह से जूझ रही है। नेताओं में खलबली मची है और जनता अब केवल वादों पर नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और कार्य संस्कृति पर अपना निर्णय दे रही है। खोला सेक्टर-1 स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद कर रहे थे। डॉ. खोला ने कहा कि आज हरियाणा की जनता पहले से कहीं अधिक जागरूक है। लोग अब ऐसी राजनीति को पसंद करते हैं जो पारदर्शिता, सेवा और जवाबदेही पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं और हरियाणा भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। डॉ. खोला ने कांग्रेस की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी अब जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाज़ी और स्वार्थपरक राजनीति इस कदर हावी हो चुकी है कि वहाँ संगठन से ज़्यादा व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। जनता ऐसे नेताओं को पहचान चुकी है, जो केवल चुनावों के वक्त दिखाई देते हैं और बाकी समय गायब रहते हैं। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या, सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था और बिजली कटौती से जुड़ी शिकायतें रखीं। डॉ. खोला ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर काम कर रही है और हर व्यक्ति की समस्या हमारी प्राथमिकता है।

डॉ. सतीश खोला ने कहा कि हम राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं, न कि सत्ता का साधन। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। हरियाणा का भविष्य ईमानदार नेतृत्व और मजबूत नीतियों पर टिका है, और भाजपा उसी दिशा में अग्रसर है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें