तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ अश्लील हरकत, दोस्ती के लिए दबाव बनाने और इंकार करने पर तय शादी तुड़वाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उसके साथ लगातार पीछा करता था और परेशान करता था। विरोध करने पर उसने पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इस संबंध में पुलिस ने उसी गांव के निवासी अभिषेक कुमार सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Views: 413











