November 2, 2026 9:46 pm

हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बलिया। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना सुखपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान तथा थाना प्रभारी सुखपुरा सुशील कुमार दूबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को उपनिरीक्षक राम लखन सोनकर मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग तथा मुकदमा अपराध संख्या 246/2025 धारा 109(1)/352/351(3) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इस दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित अभियुक्त नितीश राजभर उर्फ संदीप राजभर पुत्र शिवानन्द राजभर उम्र लगभग 25 वर्ष तथा शिवानन्द राजभर पुत्र श्रीराम राजभर उम्र लगभग 55 वर्ष दोनों निवासी हरिपुर लाला के छपरा, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें