Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लोकेशन बदायूं ज्योरा
रिपोर्टर मनोज यादव
–बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में दीपावली से पहले एक बार फिर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। पिछले साल ज्योरा गांव में पटाखों में लगी आग से बड़ा हादसा टल गया था, लेकिन सबक लेने के बजाय इस वर्ष भी खुलेआम पटाखों की बिक्री की जा रही है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज्योरा गांव में रामबाबू, कन्हैयालाल, राजवीर और अन्य कई लोग बाजार में पटाखों की दुकानें लगाकर खुलेआम बिक्री कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध है, बावजूद इसके बिना किसी अनुमति के दुकानें सजाई जा रही हैं।
पिछले वर्ष दीपावली के दौरान ज्योरा गांव में पटाखों में आग लगने से भारी नुकसान होते-होते बचा था,
Views: 166











