November 2, 2026 10:30 pm

नींद की झपकी बनी मौत का सबब, दो ट्रक चालकों की दर्दनाक मौत* 

जनपद लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी ब्लॉक में सड़क हादसे से मचा हड़कंप लखीमपुर खीरी मोहम्मदीजनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक मोहम्मदी क्षेत्र के सिकंदराबाद के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रकों को हटवाया गया। दोनों मृत चालकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक चालक को नींद की झपकी लग गई, जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद से आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

*रिपोर्टर बलिराम की खास रिपोर्ट लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें