November 2, 2026 11:28 pm

युवक ने लगाया आरोप वसीयत की दाखिल खारिज के नाम पर नायब तहसीलदार के दफ्तर में बैठे अरविंद पर पैसे लेने का आरोप* 

*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

लखीमपुर खीरी निघासन नायब तहसीलदार के दफ्तर में बैठे प्राइवेट मुंशी अरविंद कुमार ने बनवीर पुर निवासी सुभाष चंद्र पुत्र. बनवारी लाल, उनके पिता की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई उनकी वसीयत की जमीन पांचो भाइयों के नाम दाखिल खारिज होनी थी इसी को लेकर दफ्तर गए वहां वाद दायरा किया गया गवाह व साक्षय दिए गए लेकिन नायब तहसीलदार के मुंशी अरविंद कुमार ने दाखिल खारिज के नाम पर₹2000 प्रति अकड़ के हिसाब से रिश्वत की मांग की नायब साहब तभी आदेश 15000, हजार रुपए देंगे तब आदेश करेंगे जमीन 10.45.ऐकड़ जमीन है यहां लीगल का भी पैसा देना पड़ता है गत 8 सितंबर को प्रार्थी से ₹5000 ले लिया 4 महीने से युवक को चक्कर काट रहा है उसके बावजूद भी काम नहीं हुआ जब प्रार्थी ने उससे मिलकर बात की तो बोल रहा सारे पैसे जमा कर दो तब तुम्हारा काम होगा लगभग 4 महीने हो चुके हैं दाखिल खारिज नहीं हो पाई है उसके बाद बोल रहा है कि और पैसे दो तब तुम्हारा काम होगा और साहब करने को तैयार नहीं है इसलिए और पैसे की मांग की है जब युवक ने कहा हमारा काम नहीं हो रहा हमको पैसे वापस दो तब उसने बताया जो कुछ करना है कर लो हमारा कुछ नहीं कर पाओगे पैसे हम नहीं देंगे आखिर सरकारी कर्मचारियों के पास प्राइवेट मुंशी ज्यादातर लेनदेन का काम करते हैं फिर युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की पर नतीजा यही निकला युवक पर दबाव बनाकर उसके भाई का फोटो खींचकर फर्जी तरीके से पोर्टल R.K. कानूनगो के द्वारा 14.10.25 को फर्जी रिपोर्ट लगा दी गई है आखिर युवक को न्याय नहीं मिल पा रहा है ऐसे मुंशीयों पर कब करवाई होगी जो जनता को लूट रहे हैं अधिकारियों के नाम पर अधिकारी भी मुंशीयों से ही लेनदेन करवाते हैं जबकि सरकार का निर्देश है कोई भी प्राइवेट मुंशी नहीं रख सकता उसके बावजूद में प्राइवेट मुंशी हर जगह आपको मिलेंगे, अगली खबर जल्द वीडियो व रिकॉर्डिंग के साथ प्रस्तुत किया जाएगा

 

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें