November 2, 2026 9:46 pm

उझानी पत्रकार अंकित ने पुलिस महानिरीक्षक से की कोतवाली पुलिस पर झूठा मुकदमा लिखने की शिकायत।*

*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोकेशन बदायूं

रिपोर्टर मनोज यादव

 

उझानी एसीबी पोर्टल व देनिक अमृत विचार के स्थानीय रिपोर्टर अंकित चौहान ने अपने साथ कोतवाली पुलिस की ज्यादती व झूठा मुकदमा पंजीकृत करने की शिकायत बरेली के अपर पुलिस महानिदेशक से की है।

 

शिकायती पत्र में अंकित चौहान ने लिखा है कि पिछले माह 25 तारीख की रात बरी बाइपास पर एक स्कूटी व ट्रैक्टर की टक्कर की खबर कवरेज को गया। वहां मौजूद स्कूटी सवार घायल मोहित शर्मा व ट्रैक्टर चालक तिगोडा निवासी नरेश में कहासुनी हो रही थी। खबर की कबरेज कर उसने घायल को अस्पताल पहुंचाया। तभी वहां कोतवाली में तैनात सिपाही अब्दुल कादिर व उमेश अपने खबरी राजा कश्यप के साथ पहुंचे ओर मेरे साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया।

 

सिपाही कहने लगे कि अंकित बहुत खनन की खबरें छापता है उसे व राजा को कोतवाली ले आऐ अंकित चौहान का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने भी मेरे साथ खबरें छापने की शिकायत करते हुए मारपीट की। राजा कश्यप को उसी वक्त छोड़ दिया, जबकि मेरे खिलाफ मोहित से व अब्दुल कादिर से झूठा मुकदमा पंजीकृत कर दिया।

 

 

अंकित का कहना है कि मोहित शर्मा एसएसपी को लिखित दे चुका है कि मेरा कोई विवाद नहीं हुआ ना अंकित के खिलाफ कोई कार्रवाई चाहता हूं। अंकित ने अपर पुलिस महानिरीक्षक से मांग की है कि कोतवाली की सीसीटीवी व डॉ प्रदीप के अस्पताल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर सच्चाई का पता लगाकर ,दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाऐ। व उन पर लगाए गए झूठे मुकदमे को खत्म करने की गुहार लगाई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें