November 2, 2026 11:12 pm

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होंने की यात्रा को सम्पूर्ण भारत वर्ष में ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व में मनाया जा रहा है

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी- 12 अक्टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

धारूहेड़ा ज्योतिबा फुले पार्क मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की त्याग और निस्वार्थ सत्यनिष्ठ कर्म से परिपूर्ण यह यात्रा भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की और अग्रसर है । राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत संघ की ये अनूठी कार्यशैली का ही ऐसा प्रभाव है जिससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे शक्तिशाली और बड़ा संगठन बन चूका है।

धारूहेड़ा नगर में संघ शताब्दी वर्ष में विजय दशमी उत्सव को बहुत ही भव्यता से पथ संचलन के द्वारा मनाया गया ।

इस पथ संचलन में धारूहेड़ा नगर के 10 बस्तियों से स्वयंसेवको ने भाग लिया जिसमे 6 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के स्वयंसेवको ने माँ भारती की सेवा में संचलन कर एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में रेवाड़ी जिलें के शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री मान देवेन्द्र जी ने संघ शताब्दी वर्ष की दिव्य यात्रा के बारे में बताया कि 1925 से लेकर 2025 तक की यात्रा सभी स्वयंसेवको का कठोर तप का ही स्वरूप है और यह तप भारत माता की सेवा में निरंतर चलने वाला है । उन्होंने बताया की प्रत्येक घर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक होने चाहिए।

इस कार्यक्रम में धारूहेड़ा नगर कार्यवाह श्री मान राजेश जी नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री मान लोकेश जी धारूहेड़ा नगर,कार्यकारिणी जिसमे अंकुर जी, चिराग जी , नरेंद्र जी, विश्दीप जी, बीर सिंह जी, जनार्दन जी, अनिल जी, राजपाल जी, अजय जी, मोहित जी इंदर सिंह जी सुनील जी, राजेश सेन जी, उपेंद्र जी, अरुण जी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें