November 2, 2026 10:26 pm

भाजपा एससी मोर्चा के साथ लक्ष्मण यादव ने महर्षि वाल्मिकी को किया नमन

रेवाड़ी, 7 अक्तूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने महर्षि वाल्मिकी जयंती के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सर्कुलर रोड़ स्थित महर्षि वाल्मिकी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके दिखाए रास्तों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहताश वाल्मिकी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मिकी एक महान संत थे। उन्होंने रामायण जैसे महा ग्रंथ की रचना कर देश-दुनिया को सार्थक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान संत-महात्माओं का देश रहा है। इस धरा पर अनेकों ऐसे संत हुए हैं, जिन्होंने दुनियाभर को जीवन की राह दिखाने का कार्य किया है। उन्हीं में से महर्षि वाल्मिकी एक हैं।
विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आर्यव्रत देश के आदि कवि माने जाते हैं। उनके जीवन से वर्तमान पीढ़ी को कड़ी मेहनत और शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। हजारों साल पहले उन्होंने संस्कृत भाषा में रामायण को सबसे पहले लिखा, जिसका आज भी श्रद्धा भाव से मनन किया जाता है। इस प्रकार के आयोजन हमें जीवन में महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरणा देते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें