November 2, 2026 8:52 pm

शारदा बैराज पर डीएम-एसपी ने मूर्ति विसर्जन व्यवस्थाओं का लिया जायजा* 

लखीमपुर खीरी। नवरात्रि के समापन और विजयदशमी के अवसर पर शारदा बैराज का माहौल आस्था और अनुशासन से भरा नजर आया। जय-जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मां दुर्गा की मूर्तियों का नदी में विधिविधान से विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा स्वयं घाट पर पहुंचे और संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया डीएम-एसपी ने घाट पर पहुंचते ही सबसे पहले मूर्ति विसर्जन स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा घेरा,बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पुलिस बल की तैनाती सहित सभी इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने गोताखोरों की गश्त, फ्लड पीएसी की तैनाती और लाइटिंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राहत टीम की तैयारियों पर संतोष जताया, साथ ही अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि, प्रभारी निरीक्षक शारदा नगर समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था और सतर्कता के चलते मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें