November 2, 2026 9:44 pm

भूपेंद्र हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 27 सितंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

थाना कसौला पुलिस ने गांव शहबाजपुर खालसा निवासी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव शहबाजपुर खालसा निवासी मोहित के रूप में हुई है।

जांचकर्ता के मुताबिक गांव शहबाजपुर खालसा निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 23 सितंबर को तड़के करीब सवा 2 बजे उसका पति भूपेंद्र घर में शौचालय नहीं होने के कारण बाइक लेकर शौचादि के लिए बाहर निकला था। कुछ देर बाद उसे चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने घर से बाहर निकलकर गली में देखा तो नरेंद्र व प्रकाश उसके पति से मारपीट कर रहे थे। उसने दोनों को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह मारपीट करते रहे।

इसके बाद वह अपने घर जाकर अपने बेटे विक्की को साथ लेकर वापस अपने पति का बचाव करने के लिए मौके पर पहुंची तो कुछ दूरी पर गांव के बाबा भैया मंदिर के पास प्रकाश के लड़के मोहित ने उसके पति को निचे गिरा रखा था। इसी दौरान मोहित ने किसी धारदार हथियार से उसके पति पर वार करने शुरू कर दिए। उसका पति बेहोश होकर जमीन पर गिर गया, तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने भूपेंद्र को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां से उसे गंभीरावस्था में पीजीआई रोहतक रेफर कर किया गया। पीजीआई ले जाने पर डॉक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी गांव शहबाजपुर खालसा निवासी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें