November 2, 2026 11:27 pm

पंचकूला से बड़ी खबर: पंचकूला की पावन धरती पर छठे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता डॉ राजकुमार यादव

पंचकूला की पावन धरती पर छठे राज्य स्तरीय ‘खेल महाकुंभ-2025’ के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। आयोजन स्थल पर उमड़ी भीड़ और खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। रेवाड़ी जिले के होनहार खिलाड़ियों में तरुण,विकास,विपिन,नातांश,खुशी तिवारी, मंशू ,इशांत,जतिन,योगेश, प्रदीप,देवेंद्र कौर,प्रीति, अनुप्रिया, राखी,पूजा,श्वेता ने प्रतिस्पर्धा में शामिल हुए। यह खेल महाकुंभ न केवल हरियाणा के युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगा, बल्कि प्रदेश को विश्व की ‘खेल राजधानी’ बनाने के सरकार के संकल्प को भी नई मजबूती प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान पैरालंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा रत्न खिलाड़ियों को कुल ₹42 करोड़ की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदेश की खेलों में श्रेष्ठता और उत्कृष्टता का प्रतीक माना जा रहा है। हरियाणा आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम और खेल विभाग की पूरी टीम को इस शानदार आयोजन के लिए साधुवाद दिया गया। अंत में, सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें